फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Entered the house and fired assault

घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की

Sun, 11 Dec 2016 10:35 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sun, 11 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and fired assault
firing
 नगर पंचायत दिबियापुर कार्यालय के सामने रविवार शाम कुछ युवकों ने घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को पीड़ितों ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


शाम तकरीबन पौने सात बजे कुछ युवक नगर पंचायत के सामने आटा चक्की लगाए अरविंद कुमार पुत्र सुक्खीलाल के पास पहुंचे। यहां पर अरविंद सेउनके छोटे भाई प्रमोद के बारे में पूछा। प्रमोद के बारे में न बताने पर अरविंद के साथ मारपीट कर दी। आरोप लगाया कि युवकों ने अरविंद के सिर पर असलहे की बट मार दी। चीख पुकार सुनकर घर के अंदर से महिलाएं बाहर आईं तो सुमन पत्नी विनय कुमार, मेनका पत्नी अरविंद कुमार के साथ भी मारपीट की। अरविंद के छोटे भाई संदीप कुमार एवं प्रमोद के साथ भी मारपीट की। अरविंद ने आरोप लगाया कि महिलाओं के कुछ सोने के गहने भी गायब हैं। अरविंद के रुपये भी आरोपियों ने लूट लिए।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने दो हवाई फायर किए। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। घटना के बाद थाने में सुखलाल गुप्ता,सभासद मिंटू ठाकुर, ककराही के पूर्व ग्राम प्रधान दिवाकर पांडेय समेत खासी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। सभी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। इधर, समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना के पीछे शनिवार को आरोपी युवकों एवं प्रमोद कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी एवं मारपीट की बात बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed