{"_id":"59287c2e4f1c1bb936535b85","slug":"dumpster-carrying-ballast-has-crushed-the-woman-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी ले जा रहे डंपर ने महिला को कुचला, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिट्टी ले जा रहे डंपर ने महिला को कुचला, मौत
अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 27 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
चंद्रावती की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेडीकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण के लिए शुक्रवार सुबह गिट्टी लेकर जा रहे डंपर ने महिला को कुचल दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला दूध लेकर घर लौट रही थी। पुलिस ने डंपर और ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार सुबह डेडीकेटिड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए गिट्टी लेकर जा रहे एक डंपर ने रेलवे स्टेशन फफूंद के पास दिबियापुर-बिझाई मार्ग पर महिला को रौंद दिया। महिला की शिनाख्त संजय नगर दिबियापुर निवासी चंद्रावती (60) के रूप में हुई।
घटना के वक्त चंद्रावती दूध लेकर घर लौट रही थी। तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद फफूंद रेलवे स्टेशन के आसपास भगदड़ मच गई। लोगों ने डंपर के चालक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डंपर एवं उसके चालक को पुलिस थाने ले आई। पूछताछ में डंपर चालक ने अपना नाम रामकुमार पुत्र ज्ञान सिंह निवासी हिम्मतपुर जालौन बताया है। चंद्रावती के पुत्र ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि महिला फफूंद के कुठर्रा गांव की मूल निवासी थी। महिला अपने पति के साथ रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने मकान में रहती थी। परिवार को भरण पोषण करने के लिए वह घर के ही बाहर चाय आदि बेचती थी।