{"_id":"5977851c4f1c1b1f698b4579","slug":"disease-stricken-woman-lying-on-the-pothole-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से त्रस्त महिला फंदे पर झूली, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से त्रस्त महिला फंदे पर झूली, मौत
अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
अनीता की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल थाना क्षेत्र के गांव गपचरियापुर में बीमारी से तंग आकर महिला ने फंदे पर लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब पास में ही लेटे दोनों बेटों ने देखा तो चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर घर के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गपचरियापुर निवासी संजीव राजपूत की पत्नी अनीता(35) काफी समय से पेट संबंधी बीमारी से गस्त थीं। संजीव राजपूत खेती किसानी करके घर का गुजर बसर करता है। सोमवार को संजीव राजपूत अपने भाई के साले के साथ देवकली मंदिर गया था। रात में घर में अनीता व उसके दो बेटे ललित(10) व दीपक (6) थे। एक कमरे में अनीता व दो बेटे सो रहे थे जबकि घर में अन्य परिजन भी थे। रात में ही अनीता ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई।
सुबह चार बजे जब ललित की नींद खुली तो उसने देखा कि मम्मी फांसी पर लटकी थी तो उसने शोर मचाया। इस पर घर के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पति संजीव भी गांव पहुंचा। बेटे ललित ने बताया की शाम को मम्मी हमारे साथ थी। जब सुबह मेरी आंख खुली तो मम्मी फंदे पर लटकी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की बात कही। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।