{"_id":"57263d764f1c1bbe7b5cce68","slug":"disclose-theft-three-thieves-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 01 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी अतुल शर्मा
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वांछित और ईनामी अपराधियों की धर पकड़ में पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों की यह टीम गैंग बनाकर काम करती थी। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों के रुपये के जेवरात और सामान बरामद किया है।
सदर कोतवाली में खुलासा करते हुए एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिबियापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा, एसआई विनीत कुमार उपाध्याय, एसआई हरि मोहन यादव, एसआई सूरज सिंह की टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो शातिर चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पकड़े गए चोरों में सचिन पुत्र कमलेश निवासी सैनिक नगर, दिबियापुर, छोटू उर्फ नीरज पुत्र सुघर सिंह निवासी रामकृष्ण नगर दिबियापुर और रवि पुत्र श्यामबाबू निवासी नहरपुर, दिबियापुर हैं। वहीं इनके दो साथी वीनू दोहरे और पिंटू फरार हैं।
पकड़े गए अभियुक्तों ने 15 मार्च की रात फफूंद चौराहे पर जूते की दुकान से और 18 अप्रैल को गुंजन रोड टावर के पास एक मकान का ताला तोड़ लाखों रुपये कीमत के जेवर पार किए थे। इसके साथ ही कई अन्य चोरी में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों से पांच सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, टप्स, चार जोड़ी पायल, इनवर्टर, बैटरी आदि सामान बरामद किया है।