{"_id":"58b5c4a34f1c1b687f830b65","slug":"depressed-young-man-brutally-beaten-in-theft-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में दलित युवक को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में दलित युवक को बेरहमी से पीटा
auraiya,amar ujala beauro
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
शरीर पर चोटों के निशाना दिखाता पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में तिलक समारोह के दौरान डीजे के पास खड़े एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। यह उस पर डीजे पर डांस के दौरान चेन तोड़ने का आरोप लगाने लगे। इस बीच भीड़ लग गई। लोग युवक को रस्सी से बांधकर पीटने लगे। इन्होंने युवक को सिगरेट से दागा। खौलता पानी डालकर उसे झुलसा दिया। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर शिकायत की। इस पर पुलिस पीड़ित और आरोपी को पकड़ लाई। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
मोहल्ला मोतीपुर निवासी सरनाम सिंह कुशवाहा के लड़के का तिलक समारोह था। मोहल्ले के युवक व रिश्तेदार डीजे पर डांस कर रहे थे। मोहल्ले का ही मोनू चक भी कार्यक्रम में पहुंच गया। इसी दौरान डांस कर रहे युवकों में से किसी की चेन टूट गई। इस पर डांस कर रहे युवकों ने कार्यक्रम देख रहे युवक पर चोरी का आरोप लगाकर घर के अंदर बंद कर लिया। इन्होंने युवक के हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पीट दिया। युवक के शरीर को जगह- जगह सिगरेट से जलाया। इन्होंने बेरहमी की हदें पार करते हुए उसके कूल्हे पर खौलता पानी डाल दिया।
सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे मुक्त कराकर घर ले आए। रात को ही परिजन घायल युवक को थाने ले गए। पुलिस ने घायल युवक को थाने में बैठा लिया। बाद में पीड़ित व एक आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। यह घटना कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठते रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि घायल युवक स्मैकिया है। पहले भी वह कई मामले में जेल जा चुका है। दोनों में मारपीट हुई थी। इसी से दोनों पक्षों को जेल भेजा है।