फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   death body pulled from wells after 48 hours

48 घंटे बाद कुएं से निकाला युवक का शव

Sun, 30 Aug 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Sun, 30 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पूर्व घर से लापता नवयुवक का शव गांव के बाहर कुएं में पड़ा मिला।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित पक्ष की ओर से देर शाम थाने में कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई गई है।
जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व याकूबपुर थानाक्षेत्र के भारा पुरवा निवासी चंदन (22 वर्ष) पुत्र गुड्डू अचानक घर से लापता हो गया।

परिजनों ने रिश्तेदारी व सगे संबंधियों से जानकारी ली लेकिन चंदन का कोई सुराग नहीं लगा। इधर, रविवार सुबह शौच के लिए खेत गए ग्रामीणों को याकूबपुर-भारापुरवा के बीच कुएं में एक शव पड़ा होने की जानकारी हुई।

 शव की शिनाख्त ग्रामीणों की मदद से चंदन के रूप में की गई। घटना के संबंध में याकूबपुर पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी मौत के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed