फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body found in the briefcase

अटैची में मिला बालक का शव

Thu, 06 Jul 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 06 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in the briefcase
बाडे़ के अंदर पड़ताल करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र के निझाई मोहाल में बुधवार को पुलिस ने एक बाड़े में रखी अटैची से एक बालक का शव बरामद किया है। बाड़े की नाली से बह रहे खून को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद नाबालिग को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमरी निवासी गोलू उर्फ छोटू (12) शहर के सुभाष चौराहा स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान पर काम करता था। बुधवार की शाम गोलू का शव शहर के निझाई मोहाल स्थित एक बाड़े के अंदर बंद अटैची में मिला। बाडे़ की नाली से खून बहकर आने पर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। यह बाड़ा इलेक्ट्रानिक दुकान के मालिक का है। कोतवाली प्रभारी रूपकृष्ण त्रिपाठी ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी की। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से एक फावड़ा भी बरामद किया है। पुलिस मान रही है कि इसी फावड़े से हत्या की गई है। जानकारी पर सीओ सिटी भास्कर वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने वाले किशोर को ही हिरासत में लिया है। यह किशोर छोटू के साथ काम करता था। बाडे़ में पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद फिंगर प्रिंट जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही छोटू के परिवार वालों को भी खबर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed