फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DCM four robbers arrested

डीसीएम लूटने वाले चार गिरफ्तार

Sat, 25 Jun 2016 10:54 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 25 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
DCM four robbers arrested
-पुलिस टीम के साथ पकड़े गए चार अभियुक्तगण - फोटो : amar ujala beuro
 अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को चालक व हेल्पर को बंधक बनाकर डीसीएम लूटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस, लूटा गया मोबाइल, एक इलेक्ट्रानिक तराजू और सरसों के तेल के गत्ते बरामद किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हाईवे पर बिजली का सामान लेकर मालनपुर मध्य प्रदेश से कानपुर जा रहे डीसीएम को अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अनंतराम टोल प्लाजा के आगे बदमाशों ने रोक लिया था। बदमाशों ने चालक राजवीर व हेल्पर नेत्रपाल को बंधक लिया। उनसे 15 हजार रुपये नगद व डीसीएम मय माल सहित लूट लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चालक और क्लीनर बेहोश मिले। होश आने पर दोनों ने आपबीती बताई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


रात में चले खोजबीन अभियान में पुलिस ने घटना का अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय गैंग के चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विजय प्रताप सिंह उर्फ राजा ठाकुर निवासी झंडा फफूंद, विकास दोहरे निवासी डोरी पुर्वा औरैया, अंकित दोहरे निवासी पुरानी बस्ती मुरादगंज और अजय सिंह भदौरिया निवासी पुर्वा चंदेल कोतवाली अजीतमल बताया। आरोपियों ने बताया कि इससे पहले भी हाईवे पर वह 18 लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों की तलाशी के दौरान उनके पास से एक डीसीएम मय माल, एक बोलेरो कार, दो तमंचा 315 व 12 बोर, भारी मात्रा में कारतूस, लूटे गए मोबाइल के अलावा इलेक्ट्रानिक तराजू, चार सरसों तेल के गत्ते बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त अंतर्जनपदीय लुटेरे हैं। इन्होंने कानपुर देहात, औरैया, इटावा सहित कई जनपदों में लूट की वारदात स्वीकार की हैं। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर हमला भी बोला। पूरे घटनाक्रम में एक अभियुक्त सौरभ दुबे पुत्र राकेश दुबे निवासी चपटा भागने में सफल रहा। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed