फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dabanges shut down workers for work

दबंगाें ने मजदूरों को पीट काम बंद कराया

Sun, 17 Sep 2017 11:51 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 17 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dabanges shut down workers for work
काम बंद होने के बाद कार्रवाई की मांग करते मजदूर - फोटो : amarujala
 विकासखंड बिधूना के ग्राम पंचायत रूरूखुर्द में दबंगों ने मारपीट कर निर्माण कार्य बंद करा दिया। ग्राम प्रधान व मजदूरों ने कोतवाली पहुंचकर नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। ग्राम प्रधान ने दबंगों पर जान से मारने की धमकी देनेे का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूरूखुर्द में पानी की टंकी के पास खड़ंजा बना रहे श्याम सिंह ने कोतवाली में दिये शिकायती पत्र में बताया है कि रविवार को वह साथी मजदूर कुलदीप कुमार , कमलेश कुमार, नीरज, नीलेश निवासी रूरूखुर्द समेत अन्य के साथ काम कर रहे थे। सुबह रूरूगंज के आधा दर्जन दबंग आए और गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मजदूरों ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए काम बंद करा दिया और काम करने पर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंची महिला मजदूर लाली पत्नी लाखन सिंह, कृष्णा देवी पत्नी सुभाषचंद्र, पुष्पा देवी पत्नी सुभाषचंद्र, भाग्यवती पत्नी सोनपाल, रामदुलारी पत्नी हरीराम के साथ भी दबंगों ने मारपीट की।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान श्रीदेवी ने जवाबी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि गांव में खड़ंजा निर्माण का कार्य चल रहा है। उसी दौरान कुछ दबंग आए और उसकी व उसके पति के साथ गालीगलौज करने लगे। तथा जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी गुरूचरन सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed