फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Congressman cut commotion toll on demand

टोल टैक्स मांगने पर कांग्रेसी नेता ने काटा हंगामा

Thu, 18 Aug 2016 12:01 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 18 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congressman cut commotion toll on demand
टैक्सी चालकों की हड़ताल के दौरान खड़ी गाड़ियां - फोटो : amar ujala
अनंतराम स्थित टोल प्लाजा पर बुधवार को चंदौली के कांग्रेस नेता तरुण पटेल ने साथियों संग हंगामा काटा। टैक्स दिए बगैर ही बैरियर खोलकर कार निकाल ली। कोतवाली पुलिस के आने पर टोल कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप मढ़ा और इस संबंध में तहरीर भी दी। इसके बाद कांग्रेस नेता जयपुर रवाना हो गए। टोल कर्मियों ने भी तरुण पटेल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


चंदौैली से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे तरुण पटेल स्कार्पियो से लखनऊ से जयपुर जा रहे थे। ग्राम धारीदार जिला गोंडा के मूल निवासी तरुण पटेल के साथ देवड़िया थाना नगरा बलिया के मुरली मनोहर पुत्र रघुनाथ प्रसाद और चौक लखनऊ निवासी भी थे। स्कार्पियो को अलीम अहमद पुत्र मो. रफी निवासी धारीदार थाना खुड़ारे गोंडा चला रहा था। गाड़ी के शीशे पर विधान सभा का गेट पास स्टीकर लगा हुआ था। कार जब टोल प्लाजा पर पहुंची तो गाड़ी के शीशे पर लगे स्टीकर की ओर इशारा करते हुए टोल न देने की बात कही गई। टोल टैक्स अदा किये बिना गाड़ी निकालने के लिये गाड़ी में सवार लोगों ने गाड़ी से उतरकर टोल पर लगा बैरियर हटाकर गाड़ी निकालनेे का प्रयास किया तो वहां मौजूद टोल कर्मचारियों से गाड़ी सवार लोगों की झड़प होने लगी।
विज्ञापन


टोल पर मौजूद पुलिस पिकेट व टोल प्रबंधन को जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव किया गया। इसी बीच मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तरुण पटेल ने टोलकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके बाद वह जयपुुर के लिए रवाना हो गए। टोल प्रबंधक सत्यवीर सिंह यादव ने बताया कि जबरन कार निकाली गई और कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई है। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया दोनों पक्षो की तहरीर ले ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि टोल प्रबंधक ने आरोपी को कांग्रेसी नेता होना बताया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed