{"_id":"592336cd4f1c1b2d2c536969","slug":"child-drop-in-well-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आया बालक कुएं में गिरा, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननिहाल आया बालक कुएं में गिरा, मौत
अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 23 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार शाम आई तेज आंधी में बहादुरपुर गांव में बाहर खेल रहा एक बालक कुएं में गिर गया और उसके ऊपर एक बकरा भी गिरा। लोगों ने देर रात कुएं में बकरा गिरा देखा तो उसे रस्सी डाली। बकरे के साथ बच्चे का शव भी फंस गया। यह देख घर में कोहराम मच गया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव पीपरापुरा, भीखेपुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी प्रीती मायके गांव बहादुरपुर आई थी। रविवार देर शाम प्रीती का पांच साल का बेटा अंश गांव के बाहर बने राजकुमार के कुएं के पास खेल रहा था।
आंधी आने पर वह भागा और कुंआ न देख पाने के कारण वह उसी में गिर गया। उसके ऊपर एक बकरा भी गिर गया। आंधी के बाद बालक के नाना सिपाहीलाल ने नाती की तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चला। काफी देर बाद ग्रामीणों ने देखा कि कुएं में एक बकरा पड़ा हुआ था। इस पर ग्रामीणों ने रस्सा डाला तो उसमें बालक का शव भी फंस गया तब ग्रामीणों ने दौड़कर परिजनों को बताया। इस पर घर में कोहराम मच गया। बच्चे शव देखकर मां दहाडे़ मारकर रोने लगी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।