फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car falls into ravine, killing one

कार खड्ड में गिरी, एक की मौत

Sat, 19 Nov 2016 11:48 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 19 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ravine, killing one
खड्ड में पलटी मारुति कार। - फोटो : अमर उजाला
किशनी रोड पर एरवाकटरा की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होने के बाद ट्रैक्टर की ट्राली से टकराकर खड़्ड में गिर गई। कार सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। चालक व मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ लग लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। वह शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव मुर्रा निवासी वीरेंद्र नारायण(78)  पांडेय भाई रमेश पांडेय(70) के साथ मारुति कार से रसूलाबाद रिश्तेदारी में जा रहे थे। एरवाकटरा-बिधूना मार्ग पर रठगांव के पास चालक रामवीर ने नियंत्रण खो दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे़ टैक्टर ट्राली से टकरा गई। इसके बाद कार सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। मारुति को खड्ड में गिरता देख आस- पास के लोग दौड़ पड़े। वीरेंद्र नारायण पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई थी। चालक रामवीर व रमेश घायल थे। लोगों  ने इन्हें कार से बाहर निकाला। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के भाई ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। यह शव को अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed