फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car collision killed teacher

कार की टक्कर से शिक्षक की मौत

Wed, 15 Feb 2017 11:34 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 15 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Car collision killed teacher
सीएचसी के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर कल्यानपुर गांव के सामने कार बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। चालक कार लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव लेकर सीएचसी पहुंची। सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। शिक्षक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


भर्थना रोड बिधूना निवासी दीपेश यादव(45) पुत्र दिनेश प्रताप सिंह सुंदर सिंह इंटर कालेज रामगढ़ में शिक्षक पद पर तैनात थे। यह बाइक से कालेज गए थे। शाम चार बजे कालेज बंद होने पर यह बाइक से लौट रहे थे। कल्यानपुर गांव के पास  सामने बिधूना की तरफ से आ रही कार बाइक से भिड़ गई। टक्कर से दीपेश बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शिक्षक को सीएचसी ले आई। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। मोहल्ले के लोग व शिक्षक नेता भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed