फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bus driver arrested over the death of the young man simply fell

बस से गिरे युवक की मौत पर बस ड्राइवर गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2016 12:20 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 30 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bus driver arrested over the death of the young man simply fell
arrest - फोटो : demo pic
दो दिन पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरूहूली में ओवरब्रिज पर अनियंत्रित प्राइवेट बस से गिरकर हुई आढ़ती की मौत के मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक की मौत का कारण चलती बस से गिरने पर केवल सिर पर चोट लगना ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गुमटी मोहाल निवासी गल्ला आढ़ती गोविंद पोरवाल की इटावा जाते समय चिरूहूली गांव में ओवरब्रिज पर अनियंत्रित बस से गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में भाई ब्रजेंद्र पोरवाल ने घटना को हत्या बताते हुए तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी थी। वहीं गल्ला मंडी आढ़तियों ने भी मौत का खुलासा किए जाने को लेकर मंगलवार को कोतवाली का घेराव किया था। कोतवाली प्रभारी नन्हे लाल यादव ने बताया कि घटना के दिन बस चलाने वाले ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक की मौत का कारण सिर की चोट बताया जा रहा है। इसके अलावा मृतक के शरीर में और कहीं भी चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed