फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BSP candidate from Bhandara's office opened

बसपा प्रत्याशी के कार्यालय पर खुला भंडारा

Fri, 17 Feb 2017 10:55 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Fri, 17 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
BSP candidate from Bhandara's office opened
netaji
शुक्रवार शाम डीएम ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डीएम व अन्य अधिकारियों ने बसपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर दर्जनों लोगों को खाना खाते पाया। डीएम ने अछल्दा थानाध्यक्ष को बसपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं स्टेटिक टीम को रिकार्डिंग कराकर प्रत्याशी के खर्चे में शामिल करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन


डीएम के बालाजी और एसपी रामकिशोर व अन्य निर्वाचन अधिकारियों ने शुक्रवार शाम छह बजे के बाद होटलों, रेस्टोरेंटों पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसके साथ ही दिबियापुर, सहार आदि कई स्थानों पर वाहनों की चेकिंग कराई। अछल्दा क्षेत्र में स्थित बसपा प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी के चुनाव कार्यालय पर भीड़ देख डीएम चुनाव कार्यालय में अंदर पहुंचे तो वहां 100 से अधिक लोगों को खाना खाते पाया।
विज्ञापन


उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेट को रिकार्डिंग कराने व खाने की व्यवस्था को देखकर खाने के खर्च को प्रत्याशी के खर्च में जोड़ने की बात कही। साथ ही थानाध्यक्ष अछल्दा को बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये। इससे पहले भी बसपा प्रत्याशी रामकुमार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की दो रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed