{"_id":"5890d6db4f1c1bd97ee80991","slug":"brothers-walked-sticks-four-injured-including-the-father-and-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों में चली लाठी,बाप बेटी समेत चार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाइयों में चली लाठी,बाप बेटी समेत चार घायल
auraiya,amar ujala beauro
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल किशोरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव रौंदापुर में प्लाट की जगह को लेकर दो सगे भाइयों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से लाठियां चलने लगीं। इसमें बाप बेटी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में दो को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
गांव रौंदापुर में सगे भाई गयाप्रसाद व लाखन सिंह के बीच मंगलवार की सुबह प्लाट पर नींव खोदने को लेकर विवाद होने लगा। गाली-गलौज के बाद दोनों ओर से लाठियां खिंच गईं। गया प्रसाद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि भाई लाखन, दशरथ, रामतीर्थ, अजीत, लाला, सूरज प्रसाद, विमला देवी ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोग बचाने दौड़े। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। गंभीर घायल आरती व अनिल को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।