{"_id":"586160624f1c1b2941eebfc9","slug":"breaking-stole-jewelery-worth-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर लाखों के जेवर चुराए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर लाखों के जेवर चुराए
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
चोरी की जानकारी पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमानंद आश्रम के पीछे चोरों ने रविवार रात एक घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 35 हजार रुपये नगद और तीन लाख के जेवर पार कर दिए। घटना के दौरान दंपति बीमार दादी को देखने परिवार सहित गांव गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
शहर के हाईवे किनारे स्थित प्रेमानंद आश्रम मोहल्ला निवासी लल्लन शुक्ला 24 दिसंबर को बीमार दादी को देखने परिवार सहित गांव क्योंटरा गए थे। 26 दिसंबर की सुबह लल्लन घर आए तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी व ताले टूटे थे। इससे उन्हें चोरी की आशंका हुई। इसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी। वहीं चोरी की घटना से मोहल्ले में हडकंप मच गया।
इसके बाद कोतवाली पुलिस को चोरी होने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे देवकली चौकी इंचार्ज उपेंद्र नाथ राय ने घटना की जानकारी की। मामले में पीड़ित गृहस्वामी लल्लन शुक्ला ने बताया कि चोर घर में रखे 35 हजार रुपये नगद के अलावा एक लैपटॉप, चार सोने की चूड़ियां, तीन अंगूठी, दो जोड़ी बाले, तीन झुमकी, एक चैन व चार जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए हैं। घटना को लेकर पीड़ित की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।