{"_id":"578681b64f1c1b124b13ddee","slug":"bolero-robbery-and-murder-s-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव चंदनापुर में मिले शव की शिनाख्त होने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक भूमि सुधार निगम की कार का चालक था। निगम के परियोजना प्रबंधक ने कार सहित उसके गायब होने की तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस सक्रिय नही हुई। बुधवार को पुलिस ने कार लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
भूमि सुधार निगम के परियोजना प्रबंधक रामलखन ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि नौ जुलाई को सरकारी गाड़ी बोलेरो का चालक महेंद्र गाड़ी लेकर वीआईपी ड्यूटी इटावा में ले जाने को निकला था। मगर चालक ड्यूटी पर नही पहुंचा। जानकारी करने पर पता चला कि नौ जुलाई को 11:27 पर बोलेरो अनंतराम टोल प्लाजा से निकली थी। नौ जुलाई को ही पुलिस को चंदनापुर गांव में एक शव मिला था।
जिसकी शिनाख्त नही हो पाई। व्हाट्सअप पर फोटो वायरल होने पर इटावा के कर्मचारियों ने उसे पहचान लिया। कोतवाली आकर उन्होंने उसकी शिनाख्त की। वहीं बोलेरो का अभी तक कोई पता नही है। अब पुलिस ने परियोजना प्रबंधक की तहरीर पर हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि शव नौ जुलाई को ही मिल गया था। जबकि गुमशुदगी की तहरीर दूसरे दिन आई थी। जिस दिन लूट हुई उसी दिन उसकी हत्या करके शव फेंका गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कोई और चला रहा है बोलेरो
परियोजना प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने टोल प्लाजा के सीसीटीवी में जो फुटेज देखा। उसमें बोलेरो को महेंद्र नही कोई और चला रहा था। जिससे साफ लग रहा है कि बोलेरो को बदमाशों ने टोल प्लाजा से पहले ही लूट लिया और महेंद्र की हत्या कर दी थी।