फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike riding is accused of child abduction

बाइक सवार बदमाशों ने बच्ची का किया अपहरण

Sun, 11 Sep 2016 12:46 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 11 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bike riding is accused of child abduction
kidnapping
शनिवार की देर शाम गांव की लड़कियों के साथ शौच के लिए गई नौ साल की बालिका का बाइक सवार बदमाश अपहरण कर ले गए। साथ की लड़कियों ने दौड़कर गांव जाकर घटना बताई तो परिजन व ग्रामीण लाठी लेकर तलाशने निकल पड़े। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने सभी थानों में वायरलेस से अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव धुंधपुर निवासी सोबरन सिंह के नौ साल की बेटी मोनिका गांव की ही लड़कियों  कुमकुम, शिखा, वर्षा के साथ पटना नहर के किनारे शनिवार की देर शाम करीब सात बजे शौच के ्िलए निकली थी। जब वह लोग पटना नहर के् पास पहुंचे। उसी समय बाइक सवार दो लोग रुके और उनमें से मोनिका को जबरन खींच लिया और बाइक पर बिठाकर भाग गए। सभी बच्चियां चिल्लाती हुई गांव पहुंची। और घटनाक्रम बताया। ग्रामीण और परिजन लाठियां लेकर बाइक सवार बदमाश की तलाश में निकल पड़े।
विज्ञापन


लेकिन उनका कहीं पता नही चल सका। परिजनों ने बेला थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सभी थानों में अलर्ट कर तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाते समय तक कोई सुराग नही लग सका था। थानाध्यक्ष आरके त्रिपाठी ने बताया कि तलाश की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर अपह्त को मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed