फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike riders couple looted 49 thousand rupees

बाइक सवारों ने दंपति से लूटे 49 हजार रुपये

Thu, 09 Jun 2016 12:25 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 09 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bike riders couple looted 49 thousand rupees
लूट - फोटो : अमर उजाला
बैंक से लोहिया आवास की किश्त निकाल कर घर जा रहे दंपति से बुधवार दोपहर बदमाशों ने 49 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। लुट जाने के बाद पीड़ित ने खुद को ईंट मारकर घायल कर लिया, जबकि पत्नी सदमे में बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव डेरा बंजारन निवासी गजराज सिंह पुत्र महिपाल सिंह पत्नी इन्द्रावती के साथ लोहिया आवास के लिए मिली पहली किश्त निकालने पंजाब नेशनल बैंक आया था। दोपहर को वह किश्त के 49 हजार रुपये लेकर गांव जा रहा था। दंपति दिबियापुर रोड तिराहे पर एक मुर्गे की दुकान पर रुके। रुपया साइकिल में टंगे झोले में पड़ा था। तभी अपाचे सवार बदमाश आए। उन्होंने बाइक थोड़ा आगे खड़ी की। दूसरा साथी आया और गजराज की साइकिल में झोला निकालकर भाग खड़ा हुआ। गजराज और आसपास के लोग उसके पीछे दौड़े।
विज्ञापन


लेकिन बाइक सवार बदमाश तेजी से दिबियापुर की तरफ फरार हो गए। घटना से दंपति का रो-रोकर बुरा हाल था। सदमे में आए गजराज सिंह ने खुद को ईंट मारकर घायल कर लिया। जबकि उसकी पत्नी बेहोश हो गई। पुलिस को सूचना दी गई मगर पुलिस घटना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


गश्त पर नहीं थी चीता मोबाइल
कस्बे में बाजार वाले दिन भी चीता मोबाइल की गश्त नही थी। वहीं घटना की सूचना के बाद भी पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। अगर पुलिस सक्रिय होती तो शायद घटना नही होती। बदमाशों की घेराबंदी की जा सकती थी। बदमाश बैंक से ही पीछे लगे थे। पीएनबी बैंक में लगे सीसीटीवी से बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed