{"_id":"589e08204f1c1b905237c149","slug":"auto-driver-took-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बना ले गए आटो ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बंधक बना ले गए आटो
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना से दिबियापुर तक आटो बुक कर आए तीन बदमाशों ने गुुरुवार रात दिबियापुर रामगढ़ मार्ग पर चालक को बंधक बना लिया। इसके बाद आटो छीनकर भाग निकले। किसी तरह पीड़ित आटो चालक दिबियापुर थाने पहुंचा। यहां मामला बिधूना कोतवाली क्षेत्र का बताकर उसे टरका दिया गया। पीड़ित सीमा विवाद में दोनों थाने के चक्कर लगा रहा है।
पुराना बिधूना निवासी दरोगा सिंह पुत्र मुंशीलाल ने बताया कि वह बेला-बिधूना मार्ग पर आटो चलाता है। गुरुवार शाम को वह भगत सिंह चौराहे पर खड़ा था। तभी तीन अज्ञात लोगों ने दिबियापुर तक छोड़ने को कहा। वह किराया तय करके दिबियापुर छोड़ने जा रहा था। बिधूना-दिबियापुर मार्ग पर वह रामगढ़ के आगे पहुंचा कि उन लोगों ने आटो रुकवाया और उसे बंधक बना लिया। चाबी छीनकर आटो लेकर भाग गए। वह रात में किसी तरह दिबियापुर थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई। दिबियापुर थाने में उसे मामला बिधूना कोतवाली का बताकर टरका दिया। इधर बिधूना कोतवाली दिबियापुर क्षेत्र का मामला बता रहे है। सीमा विवाद में पीड़ित चकरघिन्नी बना घूम रहा है। पीड़ित ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।