फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ask to know address stanch Chen

पता पूछने के बहाने चेन छीन भागे

Sun, 12 Feb 2017 10:45 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sun, 12 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Ask to know address stanch Chen
छीना झपटी में बची आधी सोने की चेन दिखाती घायल महिला प्रमोद कुमारी। - फोटो : अमर उजाला
शहर के आर्यनगर मोहल्ले में पता पूछने के बहाने बाइक सवारों ने एक महिला की चेन पर झपट्टा मारा। महिला और बदमाशों के बीच छीनाझपटी हुई। इस पर एक बदमाश ने महिला को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। स्नेचर आधी चेन लूटकर भाग गए।  
विज्ञापन


रविवार दोपहर दो बजे नरायनपुर के आर्य नगर मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमारी पत्नी वीरेंद्र गुर्जर अपने घर के बाहर मोहल्ले की ही एक महिला से बात कर रहीं थी। इसी बीच अपाचे सवार तीन युवकों में एक युवक प्रमोद कुमारी के पास आया और पता पूछने लगा। इस दौरान स्नेचर ने उनके गले में सोने की चेन पर झपट्टा मार दिया। इस पर प्रमोद कुमारी और स्नेचर के बीच छीना छपटी शुरू हो गई। अन्य महिलाओं ने शोर मचा दिया। तभी स्नेचर के दूसरे साथी ने प्रमोद कुमारी पर तमंचे की बटों से हमला शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसमें महिला के सिर और हाथ में चोटें आईं। लोग बचाने दौड़े तो स्नेचर भाग निकले। छीना झपटी में आधी चेन स्नेचर छीनकर भागने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंचे कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने महिला से पूछताछ की। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने आक्रोश जताया। कोतवाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही स्नेचर उनकी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed