फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   स्कूली वाहन चालकों ने थानेदार पर लगाया मारपीट का आरोप

स्कूली वाहन चालकों ने थानेदार पर लगाया मारपीट का आरोप

Sat, 21 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्कूली वाहन चालकों ने थानेदार पर लगाया मारपीट का आरोप
एट। स्कूली वाहन चालकों ने कोटरा थाने के प्रभारी अशोक सोनकर पर बेवजह पिटाई का आरोप लगाया। चालकों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधकों ने एट थाने में चल रहे समाधान दिवस में पहुंच एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी को थाना प्रभारी की दबंगई से अवगत कराया। एएसपी ने सीओ सिटी संतोष कुमार को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


स्कूली वाहन चालक मोहम्मद लतीफ निवासी कुरुकुरु, हरबंश, मोनू तिवारी, मुकेश निवासी भिटारा आदि का कहना है कि रोज की तरह शनिवार सुबह ग्राम टिकरिया से अलग-अलग स्कूलों के बच्चे लेकर जा रहे थे, तभी धुरट रोड हाईवे ओवरब्रिज के पास कोटरा थाना प्रभारी अशोक सादी वर्दी में मौरंग के ट्रकों और ट्रैक्टरों की चेकिंग कर रहे थे। चालकों के मुताबिक, जब वह उधर से निकलने लगे तो थाना प्रभारी ने उनके वाहनों को भी रोकना शुरू कर दिया और वाहनों के कागजात आधे अधूरे होने की बात कहकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


मारपीट होते देख, वैन, टेंपो, आटो और बसों में बैठे स्कूली बच्चे सहम गए। विरोध करने पर एक-दो चालकों को पुलिस ने मुर्गा तक बना दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर ने धमकी देते हुए छोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में अभिभावक भी स्कूलों को पहुंच गए थे। स्कूल पहुंचकर चालकों ने घटना की जानकारी अपने-अपने प्रबंधकों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर स्कूल प्रबंधक सरस्वती शिशु मंदिर से देवेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह शिक्षा विद्या पीठ, नीरज निगम आरएस पब्लिक स्कूल, सुभाष यादव सरस्वती विद्या मंदिर आदि सब एकत्र हुए और एट थाने में चल रहे समाधान दिवस में पहुंच गए और अपर पुलिस अधीक्षक को थाना प्रभारी की दबंगई बताकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने भी प्रबंधकों की बात गंभीरता से सुनी और तत्काल ही सीओ संतोष कुमार को मामले की जांच के निर्देश दिए।

एएसपी का कहना है कि फिलहाल एक पक्ष की बात ही सामने आ रही है, लिहाजा इंस्पेक्टर से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस बारे में जब आरोपी थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। दूसरी ओर स्कूल प्रबंधकों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि सोमवार तक आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध में स्कूल बंद कर एसपी से मिला जाएगा।

स्कूल प्रबंधकों की शिकायत पर एएसपी ने सीओ सिटी को जांच सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed