फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आटा एसओ पर भारी पड़ी टोल प्लाजा पर हुई मारपीट

आटा एसओ पर भारी पड़ी टोल प्लाजा पर हुई मारपीट

Mon, 11 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
आटा एसओ पर भारी पड़ी टोल प्लाजा पर हुई मारपीट
उरई। आटा टोल प्लाजा में भाजपा नेताओं व टोल प्लाजा के मैनेजर के बीच हुए विवाद में कार्रवाई न करना आटा थानाध्यक्ष सुनील तिवारी पर भारी पड़ गया। भाजपाइयों के जोर पर सोमवार को एसपी अमरेंद्र सिंह ने उन्हें आटा थाने से तो हटाकर क्राइम ब्रांच भेज दिया। अब उनकी जगह पर थानाध्यक्ष कदौरा को आटा थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिनों पहले आटा टोल प्लाजा पर कुछ भाजपा नेताओं व टोल प्लाजा मैनेजर के बीच टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। तब वहां पर आटा थानाध्यक्ष सुनील तिवारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस ने टोल मैनेजर की ओर से भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया था। इसके बाद से ही थानाध्यक्ष भाजपाइयों की आंख की किरकिरी बने थे, लेकिन आचार संहिता लगी होने के कारण कुछ कर नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने सोमवार को सुनील तिवारी को आटा थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच का प्रभारी बना दिया। वहीं उनकी जगह पर कदौरा थानाध्यक्ष आनंद कुमार को आटा थाने का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही अशोक उपाध्याय को कदौरा थाने का प्रभारी बनाया गया है।

-थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच भेजे गए
-कदौरा थानाध्यक्ष को आटा थाने का प्रभार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed