फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जांच में पुलिस का दावा दोनों बहनें अपनी मर्जी से ही कहीं गईं

जांच में पुलिस का दावा दोनों बहनें अपनी मर्जी से ही कहीं गईं

Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
जांच में पुलिस का दावा दोनों बहनें अपनी मर्जी से ही कहीं गईं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)। दो बहनों के चार दिन के अंतराल में लापता होने के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। बताते हैं कि 11 सितंबर को लापता किशोरी से चमरौआ निवासी एक युवक की बात हुई है। पुलिस ने इस युवक से भी पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों बहनें अपनी मर्जी से ही कहीं गई हैं। उनके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई है।

पचा का पुर्वा निवासी रानी देवी पत्नी राजेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बड़ी पुत्री रजनी (20) की शादी ग्राम बिजौली लवेदी में हुई है। चार सितंबर को उसकी पुत्री अपने मायके आई थी। सात सितंबर को जाने के लिए अकेली घर से निकली। परंतु अपनी ससुराल नहीं पहुंची। 11 सितंबर को उसकी छोटी बेटी सपना (15) चमरौआ स्थित अपनी ननिहाल से लापता हो गई। उसकी पुत्री का कड़ा एवं माला नाना अमर सिंह के घर के बाहर पड़े मिले थे। अब पुलिस की जांच में सामने आया है कि सपना की गांव के ही एक युवक से भी मोबाइल पर बातचीत हुई थी। उस युवक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इधर, पुलिस ने रजनी की ससुराल पचा का पुर्वा में भी जाकर पड़ताल की। हालांकि अभी तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता का कहना है कि पुलिस टीम खुलासे के प्रयास में लगी है। हालांकि अभी कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed