{"_id":"59b57c334f1c1be27f8b5a5e","slug":"91505066035-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो चालक की हत्या में प्रेम प्रसंग पर पुलिस की सुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो चालक की हत्या में प्रेम प्रसंग पर पुलिस की सुई
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर(औरैया)। ककोर मंगलपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह हरीपुर्वा गांव के पास शराब ठेका के सामने बंबे में आटो चालक का शव मिला था। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए पता किया तो मृतक ने एक युवती से 122 बार मोबाइल से बात की थी। पुलिस ने ककोर निवासी एक युवती से पूछताछ की। पुलिस का मानना है कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या हुई है।
चिचैली निवासी पान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बेटा स्वदेश ( 25) औरैया से दिबियापुर आटो चलाता था। शुक्रवार की सुबह जब हरीपुर्वा गांव के लोग शौच क्रिया के लिए निकले तो मंगलपुर ककोर मार्ग पर शराब ठेका के सामने स्वदेश का शव का बंबे में पड़ा देखा। परिजनों ने बताया कि अपहरण कर हत्या की गई है। मृतक के पास मिले मोबाइल से पता चला कि घटना वाले दिन ककोर निवासी एक युवती के साथ मृतक की 122 बार बातचीत हुई है। इसपर महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह की मदद से पोलिस ने युवती को पकड़ लिया। पुलिस, युवती से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता का कहना है कि एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग का मामला संज्ञान में आया है। युवती से पूछताछ की गई थी। इसके बाद युवती को घर जाने दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने ककोर निवासी युवती से की पूछताछ
122 बार युवती से हुई थी बातचीत