{"_id":"5c7828dcbdec2275c5124db7","slug":"81551378652-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति शराब के नशे में आए दिन करता था पत्नी से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पति शराब के नशे में आए दिन करता था पत्नी से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। घर के झगड़े ने एक खुशहाल परिवार को बरबाद कर दिया। जमीन बेचने से मना करने पर पत्नी की हत्या के मामले में पुत्री ने बताया कि उसका पिता शराब के नशे में आयेदिन मां को मारता-पीटता था। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
थाना क्षेत्र के गांव जसा का पुर्वा निवासी श्याम सिंह की शादी लगभग 25 वर्ष पहले एटा के गांव सिरसा बदन निवासी गुड्डी देवी से हुई थी। श्याम सिंह के दो बेटे प्रमोद (22), प्रदीप (18) और एक बेटी मधु (16) है। परिवार के पास 15 बीघा जमीन है। इससे खुशहाली से गुजर बसर हो रही थी। मधु ने बताया कि पिता गलत संगत के चलते जुआ खेलने के साथ ही शराब भी पीने लगा था। इसके लिए वह अक्सर मां से पैसे मांगता था। आयेदिन कलह होती थी। पैसे न मिलने पर मां से मारपीट भी करता था। लत पूरी करने को श्याम सिंह खेती बेचने की फिराक में लगा हुआ था।
गुड्डी जमीन बेचने का विरोध कर रही थी। बुधवार की शाम श्याम सिंह नशे की हालत में घर पहुंचा। गुड्डी पशुओं को चारा-पानी दे रही थी। श्याम सिंह ने उससे शराब के लिए रुपये मांगे और जब उसने मना किया तो श्याम ने खेती बेचने की बात कही। इसका गुड्डी देवी ने विरोध किया। झगड़ा बढ़ा और श्याम सिंह ने हंसिये से उस पर कई वार किए। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए थे। गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
-हत्यारोपी नशे में आयेदिन करता था पत्नी से मारपीट
-15 बीघा जमीन की फसल आमदनी से खुशहाल था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो