{"_id":"5c685ac5bdec22736a769e04","slug":"81550342853-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मुक्त कराई जा सकी अपहृर्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं मुक्त कराई जा सकी अपहृर्ता
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्योंटरा निवासी एक पिता पुत्री का पता लगाने को पुलिस अधिकारियों की चौखट पर दर-दर भटक रहा है। अहम बात यह है कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर एडीजी की ओर से अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी कर अपहृता को बरामद करने का आदेश भी पीड़ित को न्याय नहीं दिला पा रहा है।
ग्राम क्योंटरा निवासी राम नारायण कोरी ने उप महानिदेशक कानपुर जोन को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री पार्वती का ग्राम निवासी वीरेंद्र, सुनील, संत कुमार, राजवीर, रुबी, पवन, रुबी व दो अन्य लोगों ने पूर्व के मामले में मनमाफिक बयान न देने पर अपहरण कर लिया था। कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उसकी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई थी।
पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन आज तक न तो उनकी गिरफ्तारी ही की गई और न पुत्री का पता लगाया। इस मामले में उप महानिदेशक कानपुर जोन की ओर से औरैया पुलिस को अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी कर अपहृता को तत्काल बरामद करने के आदेश दिए गए। ऐसे में एडीजी के आदेश के बाद भी पीड़िता पिता न्याय पाने को दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित पिता ने न्याय मिलने में हो रही देरी पर अब लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास धरना पर बैठने की औरैया पुलिस विभाग को चेतावनी दी है। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि यह अपहरण का मामला नहीं है। फिलहाल इस प्रकरण की जांच की जा रही है। इसमें पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं। इनके आधार पर दो-तीन दिन में पूरे घटनाक्रम का अनावरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-खुलेआम घूम रहे अपहरणकर्ता, न्याय पाने को भटक रहा पीड़ित पिता
अमर उजाला ब्यूरो