{"_id":"5b05a0af4f1c1b334d8b54b5","slug":"81527095471-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर एवं कानपुर देहात में जहरीली शराब से मौतों का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर एवं कानपुर देहात में जहरीली शराब से मौतों का मामला
Updated Wed, 23 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया )। कानपुर एवं कानपुर देहात में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रदेश सरकार जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में एसटीएफ ने देर रात थाने के पीछे रहने वाली पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के घर पर छापेमारी की। सीमा का आरोप है कि एसटीएफ उसके भाई को उठा ले गई है।
बता दें कि पिछले दिनों कानपुर एवं कानपुर देहात में जहरीली शराब से हुई मौतों की संख्या में वृद्धि हो रही है। बताते हैं कि इस मामले में अवैध शराब के काले कारोबार में संलिप्त व्यक्ति कानपुर देहात में पकड़ा गया था। उसने दिबियापुर में रहने वाली पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार की बहन मुन्नी के बेटे छोटे पुत्र राजेंद्र निवासी बिरुहूनी हाल पता ककराही दिबियापुर का नाम लिया। इस पर एसटीएफ ने मंगलवार की रात दिबियापुर में छोटे के घर पर छापेमारी की। परंतु वहां ताला बंद मिला। इस पर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एसटीएफ थाने के पीछे रहने वाली सीमा परिहार के घर पहुंची। सीमा परिहार के अनुसार एसटीएफ तीन गाड़ियों से आई थी। 20 से 25 सदस्य उनके साथ थे। सभी सीढ़ी के सहारे उनके घर की छत पर चढ़े। यहां सो रहीं उनकी भाभी से अभद्रता की। इसके बाद नीचे उतर आए और सभी के मोबाइल जब्त कर लिए। एसटीएफ ने खुद को कानपुर का बताते हुए छोटे के बारे में पूछताछ शुरू की। परंतु सीमा के परिवार के सदस्यों ने छोटे के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। सीमा के अनुसार इसके बाद बल सदस्य उनके भाई रामवीर को अपने साथ ले गए। बुधवार शाम अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिबियापुर थाने पहुंचीं सीमा परिहार ने प्रभारी निरीक्षक नफीस सिद्दीकी से अपने भाई के बारे में जानकारी चाही। नफीस सिद्दीकी ने बस इतना कहा कि वह अपने भाई के बारे में कानपुर पुलिस से जानकारी करें।
इंसेट ----------------
सात मोबाइल फोन अपने साथ ले गई एसटीएफ
सीमा परिहार का कहना है कि एसटीएफ टीम ने परिवार के सदस्यों के सभी सात मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए हैं। उनका केवल एक मोबाइल तकिए के नीचे पड़ा था। वह किसी प्रकार से बच गया। उसी फोन से उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं रिश्तेदारों को जानकारी दी।
विज्ञापन
इनसेट ------
क्या सरकार चाहती है कि वह फिर से बीहड़ में वापस चलीं जाए
पहले एक भाई का एनकाउंटर कराने का लगाया आरोप
अब दूसरे भाई को पकड़ने पर तिलमिलाई सीमा परिहार
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया )। आम जिंदगी जीवन जीने का सपना संजोकर एक दिसंबर 2000 में बीहड़ी जीवन को अलविदा कहने वाली पूर्व दस्यु सुंदरी एवं टीवी रियलटी शो बिग बास में अपना जौहर दिखा चुकीं सीमा परिहार का कहना है कि सरकार क्या चाहती है कि वह फिर से बीहड़ में वापस लौट जाएं। सीमा परिहार अपने भाई को कानपुर एसटीएफ द्वारा उठाए जाने से आक्रोशित थीं।
सीमा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2006 में उसके भाई रामकुमार को गाजियाबाद एसटीएफ उठा ले गई थी और एनकाउंटर कर दिया गया था। उसी प्रकार से मंगलवार की रात उसके दूसरे भाई रामवीर को अपने साथ ले गए हैं। लगातार 24 घंटे होने को हैं। परंतु अभी तक उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई कि रामवीर अब कहां हैं। सीमा ने अंदेशा जताया कि एसटीएफ उसके भाई के साथ कुछ भी कर सकती है। बुधवार शाम दिबियापुर थाने परिजनों के साथ पहुंची सीमा परिहार ने प्रभारी निरीक्षक नफीस सिद्दीकी से अपने भाई के बारे में जानकारी चाही। परंतु उन्होंने बस इतना ही कहा कि कानपुर पुलिस से ही उसके भाई के बारे में जानकारी मिल सकती है।
28 मुकदमों में हुई बरी, केवल दो मुकदमे विचाराधीन
दिबियापुर (औरैया)। एक जनवरी 1970 को जन्मी सीमा परिहार को 13 वर्ष की उम्र में उनके गांव बबाइन से डकैत लालाराम एवं कुसुमा नाइन द्वारा अपहरण कर लिया गया था। 1986 में उन्होंने डकैत निर्भय सिंह गूर्जर से शादी की। लेकिन बाद में लालाराम के पास वापस लौट आई। डकैती जीवन में उनके ऊपर कई हत्याओं, अपहरणों एवं लूटों के आरोप लगे। सीमा परिहार का कहना है कि उन्होंने 1 दिसंबर 2000 को बीहड़ी जीवन को अलविदा कह दिया था। वह अपने परिवार के साथ आम जिंदगी जीना चाहतीं हैं। बताया कि 7 मई 2004 को जेल से वेल पर छूट कर आ गईं थीं। वह दिबियापुर में थाने के पीछे मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहीं हैं। बताया कि अब तक वह 28 मुकदमों में बरी हो चुकीं हैं। जबकि केवल 2 मुकदमे ही उनपर न्यायालय में विचाराधीन हैं।
सीमा की शार्ट फिल्म टायलेट जल्द ही होगी रिलीज
दिबियापुर ( औरैया )। पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार, द बैंडिट क्वीन फिल्म में अभिनय कर चुकीं हैं। वर्ष 2010 में टीवी रियलटी शो बिग बास सीजन चार में वह हिस्सा ले चुकीं हैं। वह नगर के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेतीं हैं। पिछले वर्षों में डॉ.अभिनंदन त्रिपाठी दद्दा द्वारा ट्रेनों के ठहराव एवं रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के लिए रेलवे स्टेशन फफूंद पर किए गए अनशन में भी सीमा परिहार ने हिस्सेदारी की थी। बताया कि पिछले दिनों उन्होंने फिरोजाबाद में बनने वाली लोगों को जागरूक करने के लिए बनी शार्ट फिल्म टायलेट में भी अभिनय किया। इस फिल्म को जिलाधिकारी फिरोजाबाद द्वारा रिलीज किया जाना है।
कानपुर एवं कानपुर देहात में जहरीली शराब से मौतों का मामला
पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा के भाई को एसटीएफ ने उठाया
बहन के बेटे को ढूंढती हुई सीमा के घर में घुस गई थी एसटीएफ