फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जमानत पर छूटे कुख्यात अपराधी ने पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी

जमानत पर छूटे कुख्यात अपराधी ने पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी

Wed, 21 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
जमानत पर छूटे कुख्यात अपराधी ने पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव के सामने पिछले साल 7 अप्रैल को जमौली निवासी एक युवक के साथ लूटपाट कर मारपीट करने में आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया था। इस प्रकरण में जेल से जमानत मिलने के बाद समझौता न करने पर युवक को मोबाइल के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। वहीं पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। एसपी ने दिबियापुर थाना पुलिस को उसकी जमानत निरस्त करने व उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एसपी नागेश्वर सिंह के आदेश पर थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट में पीड़ित बदन सिंह निवासी जमौली ने बताया की 7 अप्रैल 2017 को संदीप उर्फ गोल्डी ने दोपहर लगभग 2:30 अपने ही गांव अजमतपुर के सामने बंबा पर हमारी बाइक रुकवाकर तंमचा लगाकर मेरे साथ लूटपाट की साथ ही मुझे बेल्ट व डंडों से मारा पीटा। पीड़ित ने बताया कि जिसकी सूचना उसने यूपी 100 पुलिस को दी थी। इस पर पुलिस ने मौके पर आकर घटना को सही पाया था। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। जेल से चार माह बाद जब वह जमानत पर रिहा होकर घर आया तो बीते 17 मार्च 2018 की सुबह संदीप ने उसके मोबाइल पर फोन कर गालीगलौज की साथ ही समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि धमकी के बाद वह व उसका परिवार भयभीत है। मामला एसपी नागेश्वर सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिशें देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


- जमानत पर छूटे आरोपी ने पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी
- मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने जमानत निरस्त कर कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed