{"_id":"5a32bf114f1c1b686a8b9a70","slug":"81513275153-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पास गुरुवार की सुबह एक महिला संदिग्ध अवस्था में खेतों में पड़ी दिखाई दी। सूचना एक होटल के कर्मचारी ने पुलिस को दी। महिला को पुलिस कोतवाली ले आई। यहां पर महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को लिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 11 दिसंबर को गोवर्धन परिक्रमा करने के लिए गई थी। परिक्रमा करते समय उसे एक महिला मिली। एक ही जनपद वह आस पड़ोस की होने के कारण दोनों में दोस्ती हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दूसरी महिला ने उसे बहला-फुसला कर अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया। महिला अपनी गाड़ी में लेकर औरैया के लिए रवाना हुई। आगरा में सभी ने चाय पी। पीड़िता ने बताया कि महिला के साथ तीन अन्य व्यक्ति थे। उन्होंने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद गुरुवार की सुबह उसे रौतियापुर गांव के पास लक्ष्मी ढाबा के पास फेंक दिया।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पीड़िता ने अभी तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच चल रही है। पीड़िता के परिजन कोतवाली आ गए हैं और अब महिला बयान भी बदलने लगी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।