फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   होमगार्ड के घर से तीन लाख की चोरी

होमगार्ड के घर से तीन लाख की चोरी

Mon, 13 May 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड के घर से तीन लाख की चोरी
मुरादगंज (औरैया)। शनिवार की रात चोरों ने सबसुख पुरवा में एक घर को निशाना बनाते हुए करीब तीन लाख रुपये का सामान व नब्बे हजार रुपये चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन



अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबसुख पुरवा निवासी ओमनारायण होमगार्ड है। वर्तमान में चुनाव ड्यूटी के कारण घर पर नहीं है। शनिवार की रात चोरों ने उनके घर के पीछे खेतों के रास्ते पर चढ़कर छत पर लगे जाल को काट दिया व नीचे उतरकर घर के अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी में रखे सोने के गहने चार जंजीर, दो अंगूठी, तीन नथुनी, दो जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी पायल, एक कंधनी समेत करीब तीन लाख का जेवर व मजदूरी आदि बांटने के लिए रखे नब्बे हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह जागने पर बिखरा सामान व बक्से गायब देखकर घरवाले सन्न रह गए। आसपास ढूंढने पर एक बक्सा व अटैची घर के पास खेतो में पड़ी मिली। घटना के समय ओमनारायण की पत्नी प्रभादेवी अपनी बहू चांदनी देवी व नातियों के साथ घर के सबसे पीछे वाले कमरे में सो रही थीं। सूचना पर चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed