फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   100 डायल के दारोगा व सिपाही ने नशे में किया हंगामा

100 डायल के दारोगा व सिपाही ने नशे में किया हंगामा

Sat, 04 May 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
100 डायल के दारोगा व सिपाही ने नशे में किया हंगामा
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा में तैनात 100 डायल के पुलिसकर्मियों ने जमकर शराब पी फिर एक-दूसरे को गालीगलौज की। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस के अधिकारियों ने इस मामले को संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन



अछल्दा थाना क्षेत्र की 100 डायल पीआरवी में तैनात एक दरोगा व सिपाही ने अछल्दा नहर पुल पर गाड़ी में शराब पी। इसके बाद सिपाही गाड़ी से नीचे उतरकर दरोगा से गालीगलौज करने लगा। नहर पुल पर हंगामा होते देख भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन



इस दौरान किसी ने दरोगा और सिपाही का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी हरीश चंदर ने बताया कि उन्होंने सीओ बिधूना लालता प्रसाद को दरोगा और सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराने के लिए कहा है। एसपी का कहना है कि रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ बिधूना लालता प्रसाद ने बताया कि दरोगा और सिपाही को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed