फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ट्रक लूटकांड के फरार इनामी हिस्ट्रीशीटर को स्वॉट टीम ने दबोचा

ट्रक लूटकांड के फरार इनामी हिस्ट्रीशीटर को स्वॉट टीम ने दबोचा

Wed, 24 Apr 2019 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
ट्रक लूटकांड के फरार इनामी हिस्ट्रीशीटर को स्वॉट टीम ने दबोचा
औरैया। स्वॉट टीम ने लगभग ढाई माह पहले के ट्रक लूटकांड के एक आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया। इससे पहले ही पुलिस तीन लुटेरों को माल बरामद करने के साथ ही जेल भेज चुकी है। पकड़ा गया बदमाश पर पुलिस ने दस हजार रुपये इनाम भी घोषित कर रखा था।
विज्ञापन



स्वॉट टीम निरीक्षक तारिक खान, एसआई जितेंद्र सिंह व कोतवाली क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार तथा उप निरीक्षक पान सिंह की टीम ने मंगलवार दोपहर हिस्ट्रीशीटर सनोज उर्फ मामा पुत्र स्व. अमर सिंह निवासी नगला देवसन थाना बैदपुरा (इटावा) को जेसीज चौराहे से गिरफ्तार किया। सीओ सिटी श्यौदान सिंह ने बताया कि आरोपी व इसके तीन अन्य साथी 16 जनवरी की रात जालौन चौराहे पर मटर लोड करने जा रहे एक ट्रक के चालक व क्लीनर को असलहों के बल पर कब्जे में लेकर ट्रक के साथ मध्य प्रदेश की तरफ भाग निकले थे। चालक व क्लीनर को मध्य प्रदेश के फूफ थाना क्षेत्र में चंबल किनारे बेहोश करके फेंक दिया था।
विज्ञापन


ट्रक लेकर भाग गए थे। ट्रक मालिक राजवीर सिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी मानपुर करहल जिला मैनपुरी की तहरीर पर मामला दर्ज कराया था। पुलिस तीन आरोपियों को आगरा क्षेत्र के सैंपा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्रक व लूटे गए 35 हजार रुपये बरामद कर जेल भेज चुकी है। सनोज को स्वॉट टीम ने मंगलवार को दोपहर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। इस पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सनोज उर्फ मामा के खिलाफ औरैया व इटावा जिले में संगीन धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, हत्या समेत अन्य मामलों के मुकदमे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed