{"_id":"5caf8c4fbdec2214666d914e","slug":"71555008591-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता राशन डीलर को सकुशल इंदौर से ले आए परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता राशन डीलर को सकुशल इंदौर से ले आए परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। लापता राशन डीलर एवं लोधी महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार को परिजन इंदौर से घर ले आए हैं। हालांकि वह अभी बोल न पाने में असमर्थ नजर आ रहे है। परिजनों ने पुलिस पर शक के आधार पर बताए गए सराफा व्यापारी को न पकड़ने व राशन डीलर का इलाज न कराने का आरोप लगाया। वे खुद निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
पुलिस को दी तहरीर में डीलर के भाई विनीत कुमार निवासी औरैया रोड ने बताया कि अनिल कुमार उर्फ राजू रविवार दोपहर एक साथी के साथ यह कहकर बाइक से घर से निकले थे कि वह कंप्यूटर सेंटर पर कुछ कागज निकलवाने जा रहे हैं। शाम तक नहीं लौटे तो खोजबीन की गई। पता नहीं चला। जिसके साथ वह घर से गए थे उससे पूछा तो बताया कि उसने उसे फ्लाई ओवर की ढलान के पास छोड़ दिया था। दो दिन पहले भाई का भाभी पप्पी के पास फोन आया और कहा कि वह घबराहट में हैं। सभी लोग आ जाओ और रोने लगे। उसके बाद वे इंदौर पहुंचे तो लोगों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने इसे कंटेनर में बंद कर दिया था। किसी तरह वह वहां से भाग आया। किसी ने कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया था। परिजनों ने बताया कि मोबाइल भी नहीं मिला। दो जगह रुपये रखे थे। एक जगह से पर्स निकाल लिया। अंदर वाली जेब में मात्र 600 रुपये मिले थे। थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि उन्होंने राशन डीलर को पूछताछ करने के लिए बुलाया था। परिजनों ने उनसे कहा कि अभी उसकी बहुत तबियत खराब है वह नहीं आ सकता है। उन्होने मामला लेनदेन व उधारी का बताया है।