फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अजीतमल हाईवे पर खड़े 12 ओवरलोड ट्रकों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया सीज

अजीतमल हाईवे पर खड़े 12 ओवरलोड ट्रकों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया सीज

Wed, 20 Mar 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल हाईवे पर खड़े 12 ओवरलोड ट्रकों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया सीज
अजीतमल (औरैया)। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर ने अजीतमल क्षेत्र के बूथों के निरीक्षण के दौरान हाईवे पर होटल के बाहर बालू लदे खड़े ओवरलोड 12 ट्रकों को सीज किया। इस दौरान उन्होंने एआरटीओ को उन सभी ट्रक मालिकों के खिलाफ कागजी कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन



मंगलवार को औरया विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला अधिकारियों के साथ बूथों के निरीक्षण को ग्राम सुरांयांदा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बर्नेबिल बूथ का निरीक्षण करने गए थे। जहां से लौटते समय उनकी निगाह टोल प्लाजा के आगे एक होटल पर लाइन से खड़े 12 ओवरलोड बालू से भरे ट्रकों पर पड़ गई। इस पर उन्होंने तत्काल कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार को उक्त सभी ट्रक कब्जे में लेने के आदेश दिए। इसके उपरांत उन्होंने एआरटीओ मनोज कुमार को शीघ्र मौके पर पहुंचकर सभी ट्रकों को सीज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन



इस संबंध में सदर एसडीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि बर्नेबिल सुरायांदा स्थित बूथ का निरीक्षण किया, जहां पर बाउंड्री वाल नहीं है। इसे बनवाने का आदेश कर दिया गया है। शीघ्र ही बाउंड्री वाल बनवाई जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि रास्ते में एक होटल पर खड़े एक दर्जन ट्रकों को सीज करने के भी आदेश दिए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


-होटल पर ऊपर तक बालू लदे खड़े ट्रक देखकर एआरटीओ को दिए कार्रवाई के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed