फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   तारीख करने आई विवाहिता को ससुरालीजनों ने कचहरी परिसर के बाहर धुना

तारीख करने आई विवाहिता को ससुरालीजनों ने कचहरी परिसर के बाहर धुना

Tue, 04 Dec 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
तारीख करने आई विवाहिता को ससुरालीजनों ने कचहरी परिसर के बाहर धुना
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को तारीख पर आई विवाहिता से उसके पति व ससुर ने कचहरी परिसर के बाहर जमकर मारपीट की। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। बाद में सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस घायल महिला को लेकर कोतवाली पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


अजीतमल-बाबरपुर निवासी विवाहिता लीना मंगलवार को तारीख करने औरैया न्यायालय आई थी। कचहरी के बाहर मौजूद पति आदेश कुमार व ससुर ने उसे यहां पर जमकर पीटा। इससे विवाहिता गंभीर घायल हो गई। अचानक महिला से मारपीट होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मारपीट करने वाले ससुरालीजन कचहरी परिसर के अंदर चले गए।
विज्ञापन


तभी लीना ने यूपी 100 पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन ससुरालीजनों को पकड़ नहीं पाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर व सास के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पलीना ने बताया कि उसकी शादी दिबियापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी आदेश कुमार के साथ 8 मार्च 2018 को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने पिछले दिनों उसके खिलाफ घर से जेवरात चोरी कर भाग जाने का मामला दर्ज कराया था। इसी प्रकरण में न्यायालय में चल रहे मुकदमे में वह तारीख पर आई थी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed