{"_id":"5b1825744f1c1b8c278b45e9","slug":"71528309108-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के लगाए इंजेक्शन से हुई युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप के लगाए इंजेक्शन से हुई युवक की मौत
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद (औैरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम जुआ में झोलाछाप ने एक मरीज के गलत इलाज से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसको ग्वालियर ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज से मना कर दिया। उसके बाद परिजन उसे दिल्ली एम्स ले गए, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लौटकर आए परिजनों ने बुधवार को थाने में झोलाछाप के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
जानकारी के अनुसार इमामबख्श पुत्र सब्बू खान निवासी ग्राम बंशी थाना अछल्दा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र महबूब खां (30) को बुखार आ रहा था। वह 10 अप्रैल को उसको दिखाने औरैया जा रहा था। रास्ते में झोलाछाप साधु प्रसाद पुत्र स्व. गोविंद राम निवासी ग्राम जुआ थाना फफूंद मिल गया। उसने कहा कि वह उसके पुत्र का इलाज कर ठीक कर देगा। इस पर वे लोग महबूूब को साधु प्रसाद के घर ले गए। जहां पर उसने उसे दिमागी बुखार बताया और एक इंजेक्शन लगा दिया।
कहा कि एक महीना तक इलाज चलेगा और पुत्र ठीक हो जाएगा। उसने इलाज के 90 हजार रुपये भी ले लिये। एक महीना पूरा होने पर जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उन लोगों ने साधु प्रसाद को फोन किया। उसने कहा कि उसे बाहर ले जाओ। जब उसको लेकर ग्वालियर गए वहां भी डॉक्टरों ने मना कर दिया। दिल्ली एम्स लेकर गए, जहां पर इलाज के दौरान उसकी सोमवार को मौत हो गई। थाने में इमामबख्श ने झोलाछाप साधू प्रसाद के विरुद्ध तहरीर दी है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है । जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-परिजनों ने झोलाछाप के विरुद्ध थाने में दी तहरीर
-थानाध्यक्ष ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही