{"_id":"5a453b684f1c1ba12d8bb33c","slug":"71514486632-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने छीन ली आवास की किस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने छीन ली आवास की किस्त
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ककोर (औरैया)। औरैया क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने शिकायत की पहले उससे कालोनी आवंटन के नाम पर हजारों रुपये ले लिए। इसके बाद जब खातों में आवास निर्माण की पहली किस्त पहुंची तो दबंगों ने रुपये छीन लिए। पीड़ितों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंच डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
औरैया क्षेत्र के गांव बिरिया निवासी राम स्वरूप, विमला देवी, मेकना व रामनाथ ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह लोग मजदूर और गरीब किसान हैं। बीस-बीस हजार रुपये देकर उन्हें कालोनी दी गई। इसके बाद पहली किस्त में ही प्रधान ने उनसे बैंक में ही वह रुपये वसूल लिए। जब दूसरी किस्त की रकम चालीस हजार ग्रामीण बैंक शाखा बमुरीपुर से निकाल कर घर लौट रहे थे तो रास्ते में दबंगों ने रुपये छीन लिए।
उन्होंने इसकी शिकायत औरैया थाने में की पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने डीएम से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए उनका रुपये वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।