{"_id":"59dfab294f1c1b65548b728c","slug":"71507830569-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को भेजा गया जेल
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। शहर के गौशाला रोड स्थित एक दुकान के व्यापारी से रंगदारी वसूलने एवं नशे में धुत होकर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। वहीं घटना के भय से व्यापारी गुरुवार को पूरे दिन अपने घर में ही बना रहा।
बनारसीदास मोहल्ला निवासी गणेश शंकर अपनी दुकान बंद कर भाई शशि गुप्ता के साथ बुधवार रात घर लौट रहे थे कि रूहाई मोहाल निवासी राजेश गौतम नशे की हालत में अपने साथी विश्वनाथ के साथ उनसे गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट कर दी और शशि गुप्ता के ऊपर लाइसेंसी राइफल तान दी। व्यापारी को जान से मारने की नियत से फायर किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राजेश गौतम को हिरासत में ले लिया और उसकी राइफल जब्त कर ली। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस संबंध में सीओ सिटी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया नशेबाजी में फायर किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी की राइफल का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।