फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आगजनी के दोषी को दस वर्ष की कैद

आगजनी के दोषी को दस वर्ष की कैद

Fri, 15 Feb 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
आगजनी के दोषी को दस वर्ष की कैद
औरैया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में एक मकान में आग लगाने व इसमें तीन भैसों के झुलसने के दोषी को दस वर्ष का कठोर कारावास सुनाई है। 75 हजार रुपये अर्थदंड भी देना होगा।
विज्ञापन



अभियोजन के अनुसार, उपदेश बाबू पुत्र जगन्नाथ निवासी महमूदपुर ने 15 जनवरी 2011 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात में कमरे में था। कमरे का बाहर से ताला लगाकर गांव के अशोक कुमार ने आग लगा दी। इससे तीन पशु (भैसें) झुलस गए। मामला थाना अयाना में धारा 436, 427 आईपीसी में पंजीकृत हुआ। आरोप पत्र के आधार पर अशोक कुमार के विरुद्ध एडीजे कोर्ट में मुकदमा चला।
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से एडीजीसी चंद्रभूषण तिवारी व सुधीर कुमार गौतम तथा बचाव पक्ष को सुनने के बाद एडीजे लल्लू सिंह ने अशोक कुमार को दस वर्ष के कठोर कारावास व 75 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। कोर्ट ने प्राप्त धनराशि में से 40 हजार रुपये उपदेश बाबू को आर्थिक क्षतिपूर्ति के रूप में देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-75 हजार अर्थदंड भी लगाया, मकान में आग लगाने से तीन भैंसें झुलस गई थीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed