फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 31 Dec 2018 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

- करीब चार साल पहले हुई थी शादी, एक साल पहले पति की हो चुकी है मौत
-विवाहिता का ससुराल वालों से चल रहा था मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
ऐरवाकटरा (औरैया)। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी उमरैन के अंतर्गत ग्राम नगला वैश्य निवासी एक विवाहिता ने रविवार की रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उमरैन चौकी क्षेत्र के नगला वैश्य निवासी गायत्री देवी (27) पत्नी विकास शर्मा ने रविवार की रात मायके में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गायत्री के पिता शिवबख्श ने बताया कि गायत्री की शादी चार साल पहले एटा जनपद के सकीट निवासी विकास शर्मा के साथ हुई थी। एक साल पहले विकास शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। ससुरालवालों ने गायत्री के पिता शिवबख्श व गायत्री के ऊपर विकास को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही गायत्री के तीन वर्षीय पुत्र को भी अपने पास रख लिया था। तब से गायत्री मायके में रह रही थी। गायत्री के पिता ने बताया कि वह शनिवार को उसी मुकदमे के सिलसिले में न्यायालय गए थे। गायत्री के भाई विवेक नारायण ने सूचना ऐरवाकटरा थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति को दी। मौके पर पहुंचे उमरैन चौकी इंचार्ज कालीचरन कुशवाहा ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ऐरवाकटरा ने बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed