फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पल्सर सवार बदमाशों ने पार किया व्यापारी का पर्स

पल्सर सवार बदमाशों ने पार किया व्यापारी का पर्स

Sun, 21 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पल्सर सवार बदमाशों ने पार किया व्यापारी का पर्स
बदमाश ने पार किया कारोबारी का पर्स
विज्ञापन


औरैया। सदर कोतवाली के अंतर्गत जालौन चौराहे के निकट बदमाश ने कारोबारी का पर्स पार कर दिया। कारोबारी के मुताबिक पर्स में 70 हजार रुपये थे। कारोबारी ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।


जालौन जनपद के कोंच वरगना निवासी छुन्ना पांडेय पुत्र जगदीश पांडेय ऑटो की दुकान किए हैं। शनिवार को वह वरगना से कार से कानपुर सामान लेने के लिए निकले थे। सदर कोतवाली के अंतर्गत जालौन चौराहे पर उन्होंने कार रोककर चौराहे के पास की एक दुकान से समान लिया। छुन्ना पांडेय ने बताया कि दुकान से एक युवक पीछे लग गया। कार तक आते-आते उसने जेब से पर्स निकाल लिया। वह कुछ समझ पाते कि कार से पास मौजूद उसका साथी उसे पल्सर पर बैठाकर भाग गया। बदमाशों का चीखते हुए पीछा किया। यह फरार हो गए। छुन्ना ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। छुन्ना ने पुलिस को बताया कि पर्स में 70 हजार रुपये थे। वह दुकान का सामान लेने कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन



वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच की जाएगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कारोबारी ने बताया, पर्स में थे 70 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed