फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   राखी पर झूला झूल रही बच्ची गिरी, मौत

राखी पर झूला झूल रही बच्ची गिरी, मौत

Sun, 26 Aug 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
राखी पर झूला झूल रही बच्ची गिरी, मौत
बंगरा (जालौन)। रक्षाबंधन पर्व पर घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर झूला झूल रही बच्ची हाथ छूट जाने पर गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने घायल अवस्था में बच्ची को बंगरा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बंगरा कस्बा निवासी छुन्ना लाल के घर के दरवाजे के बाहर नीम का पेड़ है। सावन को देखते हुए घर के लोगों ने पेड़ पर झूला डाल रखा है। जिस पर बच्चे झूला झूलते थे। रविवार को प्रतिदिन की तरह नीम के पेड़ पर झूला पड़ा था। परिवारीजनों के बाद जैसे ही छुन्ना की पुत्री सृष्टि (6) झूला झूलने लगी तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी।
विज्ञापन


उसकी चीख सुनकर घर के लोग बाहर आए और उसको उठाकर कस्बे के एक नर्सिंग होम में ले गए जहां डाक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया। त्योहार के दिन घर में हुई बच्ची की मौत से घर व मुहल्ले में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। मजदूर छुन्ना लाल के चार बेटियां थी। बेटा न होने से वह बेटियों को ही बेटों की तरह पाल रहा है। सबसे छोटी सृष्टि घर में सबसे लाडली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed