फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एक सप्ताह बाद भी मंदिर की चोरी का नहीं हो सका खुलासा

एक सप्ताह बाद भी मंदिर की चोरी का नहीं हो सका खुलासा

Sun, 01 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद भी मंदिर की चोरी का नहीं हो सका खुलासा
फालोअप
विज्ञापन

मंदिर में चोरी का खुलासा नहीं
- एक सप्ताह पूर्व नगर के दुर्गा मंदिर में हुई थी डेढ़ लाख की चोरी
बिधूना (औरैया)। एक सप्ताह पूर्व नगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर से डेढ़ लाख रुपये कीमत के सामान चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। जिससे देवी भक्तों में आक्रोश है। हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच चालू कर दी है।

वृंदावन से आए आचार्य जितेंद्र प्रेम अगाधाशरण ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया कि मंदिर के सदस्यों ने भागवत प्रवक्ता के रूप में उन्हें बुलाया गया था। जिसके बाद 22 जून से भागवत चालू कर दी गई। 25 जून की रात चोरों ने मंदिर के पीछे दरवाजे की कुंडी तोड़कर साथ आए कलाकारों का आर्गन पैड व चढ़ावा आदि के रुपये आदि सामान पार कर ले गए हैं। रात में कोतवाली पुलिस को सूचना भी की गई थी लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाई है। जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश पनप रहा है। आचार्य ने पुलिस से शीघ्र चोरों को पकड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed