{"_id":"5ac262054f1c1bca618b5107","slug":"61522688517-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थतियों में नव विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थतियों में नव विवाहिता की मौत
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माल्हेपुर में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे पिता ने पुत्री के ससुरालीजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को पति, ससुर व सास सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में जालौन जिले के थाना कुठौंद के गांव रनधीरपुर निवासी पीड़ित पिता रामशंकर ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पूजा (23) की शादी ग्राम माल्हेपुर निवासी कृष्ण पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ भोले के साथ चार दिसंबर 2017 में की थी। बताया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उसकी पुत्री को पति कृष्ण, सास व ससुर प्रदीप अतिरिक्त दहेज के रुप में पांच लाख रुपये व सोने की जंजीर की मांग करने लगे। इस पर जब उसकी पुत्री ने मना किया तो उक्त लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। बताया कि शादी के दौरान उन्होंने दान दहेज में सभी प्रकार का सामान के अलावा तीन लाख रुपये नगद व एक बाइक भी दी थी। बावजूद इसके ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। बताया कि उक्त लोगों ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी पुत्र की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पिता ने बताया कि पुत्री की मौत की जानकारी उन्हें तब हुई जब गांव निवासी शादी कराने वाले लोगों ने उन्हें फोन से सूचना दी। बताया कि घटना के बाद पुत्री के ससुरालीजन घर से भाग गए। इस मामले में सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद लोग सहित कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
- संदिग्ध परिस्थतियों में नव विवाहिता की मौत
- परिजनों ने हत्या का आरोप लगा तीन नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मामला
फोटो02एयूआरपी 32- कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे मृतका के पिता व अन्य परिजन
फोटो02एयूआरपी 33- फाइल फोटो मृतका पूजा