फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जेई पर बिजली चोरों को रूपये लेकर छोड़ने का आरोप

जेई पर बिजली चोरों को रूपये लेकर छोड़ने का आरोप

Mon, 18 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
जेई पर बिजली चोरों को रूपये लेकर छोड़ने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के रहटोली गांव के ग्रामीणों ने चेकिंग करने आ बिजली विभाग की टीम पर रुपये लेकर बिजली चोरों को छोड़ने का आरोप लगाया है। बताया कि जो लोग कटिया से बिजली चला रहे थे रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया जबकि अन्य लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट लिखा दी। ग्रामीणों ने एक्सईएन को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

रहटेली गांव के अनिल कुमार, राजेंद्र, शिवपाल, कृपाल सिंह, सुंदर लाल, गोपी चरन आदि करीब दो दर्जन से ऊपर ग्रामीण बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के पास पहुंचे और पत्र देकर बताया कि पिछले 16 दिसंबर को गांव में जेई ने छापेमारी की थी। आरोप है कि जेई की ओर से जिन्हें रंगे हाथ बिजली चोरी करते पकड़ा गया उन्हें रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया गया। मगर हम लोग बिजली चोरी भी नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


बावजूद रुपये न देने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। ग्रामीणों ने खुद को निर्दोष बताते हुए रिपोर्ट निरस्त किए जाने की मांग की, साथ ही जेई के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है। एक्सईएन पी राम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed