फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   घर में घुसकर पांच साल की बच्ची को बनाया हवश का शिकार

घर में घुसकर पांच साल की बच्ची को बनाया हवश का शिकार

Mon, 11 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर पांच साल की बच्ची को बनाया हवश का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। जब मासूम के चिल्लाने पर परिजन भागे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मासूम को डाक्टरी के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात उसके गांव में बारात आई थी। इस पर वह अपनी पांच साल की मासूम बच्ची को घर में लिटाकर पत्नी के साथ बाहर बारात देखने लगा। इसी बीच गीतम घर में घुस गया और उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन


बारात दूर जाने पर बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। भाग कर अंदर गया तो गीतम धमकी देते हुए भाग गया। उसकी बच्ची रक्तरंजित पड़ी थी। शोर सुनकर गांव के भी लोग आ गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। आरोपी घर छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित रविवार की देर शाम तहरीर लेकर आए थे। मासूम को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed