फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पेट्रोल पंप मालिक को घर में बंद कर साढ़े चार लाख लूटे

पेट्रोल पंप मालिक को घर में बंद कर साढ़े चार लाख लूटे

Wed, 04 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मालिक को घर में बंद कर साढ़े चार लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

एरवाकटरा (औरैया)। कस्बे के एक पेट्रोलपंप मालिक ने पांच लोगों पर घर में बंद कर साढ़े चार लाख रुपये लूटने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं आरोपी ने भी पंप मालिक समेत सात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के छिबरामऊ मार्ग पर स्थित दादा जी किसान सेवा केंद्र पेट्रोलपंप के मालिक चंद्र शेखर गुप्ता ने एरवाकटरा थाने में दी तहरीर में बताया कि 27 सितंबर को पंप के मुनीम मृदल पांडे ने उनको पेट्रोल की बिक्री के चार लाख सत्तर हजार दो सौ चालीस रुपये बैग में दिए। कस्बे के प्रमोद कुमार बाजपेयी के दरवाजे पर स्थित दुर्गा प्रतिमा की आरती में सम्मिलित होने के लिए वह शाम साढ़े सात बजे रुपयों के बैग के साथ निकले। आरोप लगाया कि रास्ते में अनिल कुमार, सौरभ उफ़ॱर कल्लू, विक्रांत, राहुल व भवानी घसीटते हुए घर के अंदर ले गए। अनिल कुमार ने कनपटी पर रिवाल्वर लगा कर रुपयों से भरा बैग व सोने की जंजीर लूट ली। आरती के कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे लोगों ने चीख पुकार सुन घर का दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के अनिल कुमार निवासी एरवाकुइली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि घर के बाहर नाली के विवाद में चंद्रशेखर गुप्ता, रोहित गुप्ता, मोहित गुप्ता, राजेंद्र कुमार, राजीव कुमार, संतोष कुमार व मनीष गुप्ता ने रात आठ बजे घर में घुसकर मारपीट की। शिवम चौहान का मोबाइल व गले की चैन लूट ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजदेव ने बताया कि दोनों लूट के मामले संदिग्ध है। आपसी विवाद समझ में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed