{"_id":"5ccb3cb0bdec2207254c7aba","slug":"51556823216-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की मौत कारण हैंगिग आया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की मौत कारण हैंगिग आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुरुगंज (औरैया)। कुदरकोट पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मानीकोठी निवासी एक नवविवाहिता की दहेज हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह हैंगिंग (फंदे पर लटकाना) आई है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
चौकी क्षेत्र के ग्राम मानीकोठी निवासी हरिओम पुत्र रविंद्र की शादी दो माह पहले 23 फरवरी को धन्नी निवादा केझरी थाना रसूलाबाद (कानपुर देहात) निवासी काजल पुत्री फूल सिंह से हुई थी। काजल के पिता फूल सिंह का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसी के चलते उन्होंने काजल की गला दबाकर हत्या कर दी। जब वह उसकी ससुराल पहुंचा तो बेटी को जेठ के कमरे में मृत पाया था। पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर बिधूना कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या में पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बिधूना कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को काजल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग (फंदे पर लटकाना) आई है। उन्होंने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।